Bhopal News: रेलवे के रिटायर्ड अफसर की बेटी ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया में एक व्यक्ति से हुई थी बातचीत, जांच के लिए मोबाइल जब्त किया

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। इंडियन रेलवे से रिटायर्ड अफसर की बेटी ने फांसी लगाई है। मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह सोशल मीडिया के जरिए एक व्यक्ति से बहुत ज्यादा बातचीत करती थी। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

इंस्टाग्राम में एक व्यक्ति से करती थी चैट

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार सिद्धिका अहिरवार पिता श्यामलाल अहिरवार उम्र 18 साल उज्जवल सिटी (Ujjwal City) में रहती थी। उसने पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसे 2 जून की सुबह साढ़े नौ बजे भाई सचिन अहिरवार(Sachin Ahirwar)  ने फांसी के फंदे पर लटका पाया। उसने दरवाजे की कुंदी तोड़ दी थी। जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी थी। छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने एफएसएल बुलाकर क्राइम सीन की जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। मामले की जांच एएसआई प्रेमनारायण (ASI Prem Narayan) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह इंस्टाग्राम में एक व्यक्ति से काफी चैट करती थी। दोनों शादी भी करने वाले थे। इन दोनों के रिश्तों की खबर परिजनों को भी थी। सिद्धिका अहिरवार (Siddhika Ahirwar) यह चैटिंग अपने चाचा के मोबाइल (Mobile) से करती थी। जिससे बातचीत वह करती थी वह युवक शिवपुरी (Shivpuri) जिले में रहता है। पुलिस इंस्टा आईडी में हुई चैट को निकालने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए सायबर क्राइम (Cyber Crime) की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैंसर पीड़ित बंदी अस्पताल से भागा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!