Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में जेल बंदी की मौत

Share

Bhopal News: तीन दिन के भीतर दूसरे बंदी ने ली हमीदिया अस्पताल में अंतिम सांस

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हमीदिया अस्पताल से मिल रही है। यहां एक जेल बंदी की मौत हो गई है। इससे पहले तीन दिन पहले भी एक बंदी की मौत हो गई थी। दोनों बंदियों को इलाज के लिए भोपाल जेल में शिफ्ट किया गया था।

18 दिन चला इलाज

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से 8 सितंबर की दोपहर लगभग सवा दो बजे डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pavan Singh) ने जेल बंदी के मौत की सूचना दी थी। जेल बंदी वीरन रैकवार पिता जूजू रैकवार उम्र 73 साल को गांधी नगर सेंट्रल जेल से वहां भर्ती कराया गया था। इस सूचना पर गांधी नगर पुलिस मर्ग 66/21 दर्ज किया। वीरन रैकवार  मूलत: दमोह (Damoh) का रहने वाला था। जेल बंदी को 21 अगस्त को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने वीरन रैकवार (Veeran Raikwar) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामला जेल बंदी की मौत का है। इसलिए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए है। मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इससे दो दिन पहले ही बंटी नारायण (Bunty Narayan) जेल बंदी की भी मौत हुई थी।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बजरंग दल नेता ने युवा मोर्चा कार्यकर्ता को धमकाया
Don`t copy text!