Bhopal News: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं मिला पुलिस को सुराग

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) सुखी सेवनिया थाने से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। उसको जिस वाहन ने टक्कर मारी थी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं बैरसिया में मवेशी से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पैदल घर की तरफ जा रहा था

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 8 सितंबर की रात लगभग 10 बजे हमीदिया अस्पताल से एक व्यति के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को डॉक्टर वीरेन्द्र सैनी (Dr Virendra Saini) ने दी थी। जिस पर सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 32/21 दर्ज किया। शव की पहचान राजू लोधी पिता हरिनारायण लोधी उम्र 42 साल के रुप में हुई। वह औंकारा सेवनिया इलाके का रहने वाला था। राजू लोधी (Raju Lodhi) पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी चंद्रा गार्डन के सामने किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद उसको हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। शव फिलहाल पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।

मवेशी से टकराकर मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 08 सितंबर की सुबह 8 बजे दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली थी। यह जानकारी श्याम बाबू (Shayam Babu) ने पुलिस को दी थी। मृतक की पहचान भारत सिंह कोली पिता गोरेलाल कोली उम्र 48 साल के रुप में हुई। वह बवचिया गांव का रहने वाला था। भारत सिंह कोली (Bharat Singh Koli) 7 सितंबर की रात लगभग 10 बजे बाइक से घर जा रहा था। तभी कुलहोर चौराहे के नजदीक मवेशी से उसका वाहन टकरागया। जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। प्राथमिक इलाज कराने के बाद वह घर चला गया। अगली सुबह उसको सीने में जोरदार दर्द हुआ। उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज मिलने से पहले उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बैरसिया अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज में मांगते थे मोपेड और दो लाख 

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!