Bhopal News: पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत 

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है पुलिस, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके में हुई थी। जिस व्यक्ति की मौत हुई वह बाइक पर सवार होकर ससुराल से वापस अपने घर जा रहा था। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है।

यह करता था काम

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े सात बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डाॅक्टर गौर ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान मार्कडेय दांगी पिता पर्वत सिंह दांगी उम्र 42 साल के रूप में हुई। वह विदिशा का रहने वाला था। वह 17 अगस्त को हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया था। बैरसिया पुलिस मर्ग 65/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि मार्कडेय दांगी (Markdeya Dangi)की पत्नी का मायका कोलूखेड़ी गांव में हैं। वह उसको गांव में छोड़कर अपने घर विदिशा वापस लौट रहा था। मार्कडेय दांगी निजी काम करता है। उसको जिस वाहन ने टक्कर मारी अभी वह चिन्हित नहीं किया जा सका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: देवर—देवरानी और सास ने महिला को पीटा
Don`t copy text!