Bhopal News: बलात्कार के आरोपी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: ग्यारह दिन पहले आया था पैरोल पर वापस घर, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) टीटी नगर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक जेल बंदी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। उसे बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा हुई थी। ग्यारह दिन पहले ही वह पैरोल पर वापस आया था। परिजनों ने बयान में बताया वह वापस जेल नहीं जाना चाहता था। इसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

रातीबड़ थाने में दर्ज है मुकदमा

टीटी नगर थाना पुलिस को बुधवार सुबह लभगभ दस बजे बंसल अस्पताल से डॉक्टर शाह (Dr Shah) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। टीटी नगर पुलिस मर्ग 48/21 दर्ज कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजू कामले (TI Sanju Kamle) ने बताया शशिकांत वर्मा पिता शारदा प्रसाद वर्मा उम्र 29 साल की मौत हुई है। उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शशिकांत वर्मा (Shashikant Verma) साउथ टीटी नगर इलाके का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। उसके खिलाफ रातीबड़ थाने में 376 (बलात्कार) की एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें जिला न्यायालय से उसको 10 साल की सजा सुनाई थी। वह 29 अक्टूबर को ही पैरोल से वापस घर लौटा था। लौटने के बाद वह परिवार से बोलता था कि वह जेल नहीं जाना चाहता। घटना वाली सुबह वह घर से कुछ देर का बोलकर निकला था। वापस आने पर उसे चक्कर आ रहे थे। बेहोशी हालत में उसने परिजनों को जहरीला पदार्थ जाने की जानकारी दी थी। परिजन उसे बंसल अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: फंदे पर झूले दो व्यक्ति

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!