MP Political News : रतलाम से मयंक को कांग्रेस का टिकट

Share

MP Political News : भोपाल में भाजपा ने कुछ वार्ड तो कांग्रेस ने पार्षदों की पूरी जारी की सूची

MP Political News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने रतलाम जिले से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं भाजपा—कांग्रेस ने कई स्थानों के अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। हालांकि भोपाल (MP Political News) भाजपा में लगभग दो दर्जन पार्षदों के नाम अभी तय नहीं किए जा सके हैं। इधर, नाम ऐलान के बाद दोनों ही पार्टियों में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना भी शुरु कर दिया है।

पूर्व मंत्री के कारण अटके नाम

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रतलाम जिले से मयंक जाट (Mayank Jaat) को अपना महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। जाट जिले के अध्यक्ष भी हैं। यह नाम सर्वे रिपोर्ट के बाद तय किया गया है। यहां नाम तय करने को लेकर विजय गेहलोत और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आमने—सामने थे। दोनों का एक आडियो भी वायरल हुआ था। रतलाम से भारतीय जनता पार्टी ने प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) को उम्मीदवार बनाया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी के भोपाल में गोविंदपुरा और दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कई पार्षद प्रत्याशी तय नहीं किए जा सके हैं। खबर है कि दक्षिण पश्चिम में पूर्व मंत्री रहे उमाशंकर गुप्ता (Uma Shankar Gupta) के चेहरों के कारण पेंच फंस रहा है। पूर्व मंत्री अपना चुनाव भी हार चुके हैं। हालांकि वे संगठन में काफी सक्रिय अभी भी बने हैं।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: सिपाही के सूने मकान में चोरी
Don`t copy text!