Bhopal News: निर्माणाधीन आस्था विहार कॉलोनी में वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: परिवार से अलग रहने वाले वृद्ध का दिल्ली में रहने वाला बेटा अंत्येष्टि के लिए भोपाल आने राजी नहीं हुआ, इस कारण नेपाली मूल के व्यक्ति ने उठाया सामाजिक बीड़ा

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। देश में सामाजिक ताने—बाने बिखर गया है। यह बात हम यूं ही नहीं कर रहे। दरअसल, भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक घटना हुई। जिसमें वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को तलाशा। बातचीत वृद्ध के बेटे से हुई। उसने बोला कि वह पिता की अंत्येष्टि के लिए भोपाल नहीं आएगा। इस कारण पुलिस ने मशक्कत की और नेपाली मूल के भारतीय नागरिक को इस काम के लिए तैयार किया। वृद्ध उनके ही मकान में लंबे अरसे से रह रहा था।

पुलिस से यह बोला बेटा

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार घटना आस्था विहार कॉलोनी (Astha Vihar Colony) में हुई। यह निर्माणाधीन कॉलोनी है जिसमें सागर सिंह (Sagar Singh) पिता रतन सिंह उम्र 77 साल सुपरवाइजर का काम करते थे। वे अशोका गार्डन स्थित सुंदर नगर में दिनेश गुरूंग (Dinesh Gurung) के घर पर किराए से रहते थे। सागर सिंह के मौत की जानकारी 19 फरवरी की दोपहर लगभग पौने दो बजे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से डॉक्टर मुदस्सिर ने पुलिस को दी। अवधपुरी पुलिस मर्ग 04/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच हवलदार जितेंद्र भैसारे (HC Jitendra Bhaisare) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सागर सिंह को साइट पर चक्कर आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उनके दिल्ली में रहने वाले बेटे को इस घटना की जानकारी दी। उसने कहा कि वह भोपाल नहीं आ सकता है। इसलिए पुलिस ने दिनेश गुरूंग को अंत्येष्टि के लिए तैयार किया। इसके लिए बेटे ने दिल्ली से पत्र लिखकर स्वीकृति भी दे दी। एम्स अस्पताल में पीएम के बाद शव दिनेश गुरूंग को दे दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल मालिक के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस
Don`t copy text!