Bhopal News: बीमारी से तंग आकर लगाई फांसी 

Share

Bhopal News: पत्नी सामान बेचने गई थी वापस लौटी तो पति फंदे पर लटका मिला, पीएम के लिए भेजा गया शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीमारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह पता लगा रही है पुलिस

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार खुदकुशी राजकुमार टाकिया (Rajkumar Takiya) पुत्र रामू उम्र 35 साल ने की है। वह एकता नगर झुग्गी बस्ती में रहता था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। राजकुमार टाकिया और उसकी पत्नी प्लास्टिक की तगाड़ी, कुर्सी और अन्य सामान गांव में जाकर बेचने का काम करते हैं। मृतक को लंबे समय से घबराहट के साथ—साथ सांस लेने में तकलीफ की समस्या थी। इस कारण वह बीमार रहता था। इन तकलीफों के कारण वह काम करने भी नहीं जाता था। उसकी पत्नी गांव—गांव जाकर सामान बेचकर घर का गुजारा चला रही थी। रविवार को भी उसकी पत्नी सामान बेचने बाहर गई थी। घर पर उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान घर पर रस्सी से फांसी लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। उसे फंदे से उतारकर पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पीपुल्स अस्पताल के डॉक्टर मिंज ने मौत होने की सूचना पर 2 जून की शाम लगभग साढ़े सात बजे दी थी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 27/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह जांच सहायक उप निरीक्षक गया सिंह (Gaya Singh) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वो लड़की ताउम्र इस हादसे को नहीं भूल पाएगी
Don`t copy text!