Bhopal News: सड़क हादसे में जख्मी महिला ने दो सप्ताह बाद दम तोड़ा

Share

Bhopal News: मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को रिसीव करने पति—पत्नी कर रहे थे सड़क किनारे इंतजार, टक्कर मारने वाला वाहन अभी भी पुलिस के लिए पहेली

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक महिला की मौत हो गई। उसका दो सप्ताह तक अलग—अलग दो अस्पतालों में इलाज भी चला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई थी। इस हादसे में महिला का पति भी जख्मी है। उसे भी एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगा सकी है।

बेटा बाल—बाल बचा उसके बयानों से वाहन का पता लगाने की तैयारी

ईटखेड़ी (Itkhedi) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 19 मई को मुस्कान ढ़ाबे (Muskan Dhaba) के नजदीक हुई थी। यहां ढ़ाबे में सगाई कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए चतुर बाई यादव (Chatur Bai Yadav) पति नर्मदा प्रसाद यादव उम्र 56 साल, पति नर्मदा प्रसाद और बेटे पिंटू यादव (Pintu Yadav) के साथ पहुंची थी। तीनों कार्यक्रम में आ रहे मेहमानों को रास्ता दिखाने के लिए ढ़ाबे के नजदीक सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। जिस वाहन ने टक्कर मारी वह सीहोर की तरफ से आ रही थी। जख्मी चतुर बाई यादव, उसके पति नर्मदा प्रसाद यादव (Narmada Prasad Yadav) और उसका लड़के पिंटू यादव को बायपास पर स्थित सिल्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ से उन्हें 30 मई को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान 2 जून की सुबह लगभग पौने नौ बजे चतुर बाईं यादव ने दम तोड़ दिया। पुलिस को एम्स अस्पताल के डॉक्टर रेहान ने इस बात की जानकारी दी। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 19/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शेर सिंह (ASI Sher Singh) कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी पति की भी हालत नाजुक है। पुलिस पिंटू यादव की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पुलिस पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery Case: तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो पुराने बदमाश
Don`t copy text!