Bhopal News: सड़क दुर्घटना में मिस्त्री की मौत

Share

Bhopal News: बारह दिन बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपला। सड़क हादसे में मिस्त्री की हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। हालांकि उसको अभी भी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है।

घटनास्थल को लेकर विवाद

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 7 अप्रैल की रात आठ बजे हुई थी। जिसमें इमरत अहिरवार (Imrat Ahirwar) पिता गुड्डा अहिरवार उम्र 28 साल की मौत हो गई थी। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले में स्थित उदयपुरा में रहता था। फिलहाल बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में किराए से रहता था। इमरत अहिरवार मिस्त्री का काम करता था। वह बाइक से जा रहा था तब लहारपुर में उसे वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसको गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया गया था। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही थी। जिसमें उसे अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह (HC Devendra Singh) कर रहे है। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ 19 अप्रैल की दोपहर लगभग तीन बजे 301/24 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: चाकू अड़ाकर 15 हजार रुपए सिक्योरिटी गार्ड से छीने
Don`t copy text!