Bhopal News: खड़े डंपर से टकराकर मौत

Share

Bhopal News: भानपुर से घर लौट रहे किसान का वाहन साई ढ़ाबे के नजदीक हादसे का शिकार हुआ

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) सुखी सेवनिया इलाके से मिल रही है। यहां एक खड़े डंपर से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम किया है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन के संबंध में अभी जांच की जा रही है।

दो अस्पताल ले गए परिजन

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 6 अगस्त की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) से डॉक्टर पाल ने सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी दी गई थी। जिसमें पुलिस ने मर्ग 28/21 दर्ज कर जांच शुरु की। मृतक की पहचान शिवराज सिंह यादव उम्र 40 साल के रुप में हुई। मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई राम सिंह मीना (ASi Ram Singh Meena) ने बताया कि दुर्घटना साईं ढ़ाबे के नजदीक हुई थी। यहां खड़े डंपर में पीछे से जाकर वह घुस गया। शिवराज सिंह यादव (Shivraj Singh Yadav) कल्याणपुर गांव में रहता है। वह भानपुर से घर की तरफ लौट रहा था। उसको पहले विधाता अस्पताल परिजन ले गए थे। हालात नाजुक बताकर उसको चिरायु अस्पताल में भेजा गया था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मेवात इलाके से यह शातिर चार बदमाश सिर्फ एटीएम को निशाना बनाने के लिए आते थे, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: श्रमिक ने लगाई फांसी
Don`t copy text!