Bhopal News: मौत एक की नाम दो के रिकॉर्ड में लिख दिए

Share

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खून की कमी के असर की दर्दनाक कहानी

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खोल रही है। शहर में ऑक्सीजन की कमी के खबरें बहुत तेजी से चल रही है। जबकि हेल्थ के दूसरे सेक्टरों में कोविड ने हालात बदतर कर दिए हैं। भोपाल न्यूज अपडेट रहने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सचेत होना चाहिए। यह मामला एक महिला की मौत से जुड़ा है। जिसमें कई तरह की तकनीकी चूक है। दूसरी तरफ शहर में खून की कमी की तरफ भी इशारा कर रही है।

कोविड की वजह से था डर

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार रमा यादव ​पति कौशलेन्द्र यादव उम्र 29 साल की मौत हो गई है। वह बीमार रहती थी और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था। रमा यादव (Rama Yadav) के पति ने बताया कि वह थैलेसिमिया की बीमारी से ग्रसित थी। उसका इलाज एक दशक से चल रहा था। हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चलता था। कोविड की वजह से हमीदिया अस्पताल में माहौल पत्नी के लायक नहीं था। इसलिए वह दूसरे साधनों से उसका इलाज करा रहे थे। मौत से पहले उसका हाथ जकड़ गया था। उसने अपने दांत कस लिए थे।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में तो ऑक्सीजन आज नहीं तो कल पहुंच जाएगा लेकिन यह जो तस्वीरें आ रही है उसे कोई भी इतनी आसानी से नहीं भूल सकता

डॉक्टर ने कर दी थी यह चूक

कौशलेन्द्र यादव (Koushlendra Yadav) ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। कौशलेन्द्र यादव एजेंट का काम करते हैं। परिवार मूलत: सीहोर (Sehore) का रहने वाले हैं। रोजगार की तलाश में भोपाल आए थे। पहले अशोका गार्डन में रहते थे। फिर यहां करोद में शिव नगर में आकर रहने लगे थे। रमा यादव के बेटे को भी थैलेसिमिया की बीमारी थी। उसकी भी कुछ साल पहले मौत हुई थी। रमा यादव को लेकर डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि ब्ल्ड सेल बनाने की उसको दवा दी जाए। माहवारी के बाद रमा यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी का नाम रमा है जिसको डॉक्टरों ने गलती से कृष्णा लिख लिया था। जबकि उनके बेटे का नाम कृष्णा है।

यह भी पढ़ें:   Guest Faculty Teacher Protest: एमपी में गेस्ट फैकल्टी नेपोटिज्म की शिकार

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

भोपाल शहर की यह है आज की चर्चित खबरें

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!