Bhopal News: विधवा पर थी बुरी नजर, बेटों ने धुना

Share

Bhopal News: काम से लौटते वक्त हुए छेड़छाड़ के विवाद में दो परिवार भिड़े

Bhopal News
एमपी नगर थाना— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) से यह ताजा न्यूज है। शिकायत विधवा महिला ने दर्ज कराया है। महिला के साथ भोपाल में हुई लाइव छेड़छाड़ देखकर उसके बेटे भड़ग गए। उन्होंने मनचले को पीट—पीटकर उसको सबक सिखा दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया।

अश्लील फब्तियां कसता था

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल की रात आठ बजे मानसरोवर के पीछे शिवाजी नगर में दो गुटों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष की तरफ से 39 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई। वह विधवा है और उसके दो बेटे और एक बेटी है। वह घरों में काम करती है। आरोपी घर के नजदीक रहने वाला दीपक सोनी (Deepak Soni) है। वह उस पर अश्लील फब्तियां कसता था।

आरोपी की हालत गंभीर

Bhopal News
File Clip Courtesy

घटना वाले दिन वह काम से लौट रहा था तो दीपक सोनी ने वही हरकत की। जब यह बात विधवा महिला के बेटों को पता चली तो वह आगबबूला हो गए। इसके बाद सबक सिखाने के लिए पीड़िता ने दो बेटों के साथ मिलकर दीपक सोनी की पिटाई लगाई दी। पुलिस ने पीड़ित विधवा महिला की तरफ से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं छेड़छाड़ के आरोपी की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

यह भी पढ़ें:   Strategic meeting: डीजीपी से मिले सुरक्षा एजेंसियों के अफसर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!