Sacraments Mishap: शोक सभा मातम में बदली, कांग्रेस विधायक की मां की तेरहवीं में मची भगदड़

Share

बारिश की वजह से गिरा डोम, एक व्यक्ति की मौत, भगदड़ में डेढ़ दर्जन जख्मी

Sacraments Mishap
विधायक संजय शुक्ला की माता की तेरहवीं संस्कार में जमींदोज हुआ डोम जिसमें एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गई

इंदौर। बारिश की वजह से भारी हुआ डोम (Dom Hyper Tents) भरभराकर जमींदोज हो गया। घटना (Sacraments Mishap) इंदौर जिले के मीरामति चौराहे की है। यहां कांग्रेस के एक विधायक (Congress Leader) की माता के निधन पर शोक सभा चल रही थी। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मची भगदड़ की चपेट में आकर डेढ़ दर्जन लोगों के जख्मी होने के समाचार है।
इंदौर जिले में कांग्रेस से विधायक (Congress MLA) संजय शुक्ला की माता कृष्णा देवी शुक्ला का पिछले दिनों निधन हो गया था। इस निधन के चलते विधायक ने शुक्रवार को तेरहवीं संस्कार का आयोजन रखा था। इस आयोजन के लिए उन्होंने मीरामती चौराहे पर डोम लगाया था। इस डोम के भीतर 800 से अधिक लोग मौजूद थे। इसी दौरान तेज बारिश हो गई। बारिश का पानी डोम की छत पर भर गया। यह पानी ​निकल नहीं पाया तो उसने डोम को असंतुलित कर दिया। नतीजतन डोम अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। जब वह नीचे गिरा तो वहां भगदड़ (Stampede) मच गई। लोग एक—दूसरे पर चढ़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। पैरों के नीचे दबने से एक व्यक्ति की वहां पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक जख्मी हो गए। घायलों को आस—पास अस्पताल में पहुंचाया गया।

घटना की खबर लगने पर वहां प्रशासन का अमला रेस्क्यू करने पहुंच गया। डोम के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम विनोद दुबे बताया जा रहा है। वह तेरहवीं संस्कार में श्रद्धांजली देने वहां पर आया था। घटना से विधायक संजय शुक्ला भी आहत हो गए। उन्होंने भी घायलों से ​मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic News: जनरेटर का पहिया एएसआई के पैर पर चढ़ा
Don`t copy text!