देखिए Tik Tok स्टार सोनाली फोगाट के 5 वीडियो, रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई थी पति की मौत

Share

सोनाली फोगाट को भाजपा ने हरियाणा की आदमपुर सीट से बनाया प्रत्याशी

सोनाली फोगाट

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की आदमपुर सीट से टिकटॉक (T ik Tok) स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को टिकट दिया है। जिसके बाद एक बार फिर सोनाली सुर्खियों में है। टिकटॉक पर वीडियो (Tik Tok Video)  अपलोड करने वाली सोनाली के करीब डेढ़ लाख फालोअर्स है, जो उनके वीडियो का इंतजार करते रहते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली लंबे समय से भाजपा की कार्यकर्ता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के संपर्क में आने के बाद उन्होंने भाजपा (BJP) ज्वॉइन की थी। अब पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। सोनाली के पति संजय फोगाट भी भाजपा नेता थे। उनकी एक बेटी भी है। करीब 2 साल पहले हिसार के फार्म हाउस पर संजय फोगाट (Sanjay Phogat) की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ है आदमपुर

भारतीय जनता पार्टी ने सोनाली फोगाट को हरियाणा की जाट बाहुल्य सीट आदमपुर (Adampur) से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी की दूसरी सूची में सोनाली का नाम आया है। सोनाली टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। अब उनकी सीधी टक्कर कुलदीप विश्नोई (Kuldeep Visnoi) से है। आदमपुर सीट वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल (Bhajanlal) का गढ़ रहा है। भजनलाल ने हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी बनाई थी। वे 9 बार इस सीट से विधायक रहे है। उनके बाद उनके बेटे कुलदीप इस सीट से जीत रहे है। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया है।

सोनाली के पांच वीडियो

YouTube video

विश्नोई कांग्रेस के टिकट पर मैदान में है। लोगों का कहना है कि इस सीट पर भाजपा से कोई लड़ने को तैयार नहीं था, लिहाजा भाजपा ने सोनाली को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें:   Ayodhya Case Verdict : विवादित भूमि पर रामलला का हक, सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन
केंद्रीय मंत्री के साथ सोनाली

बनाएंगी देशभक्ति के वीडियो

सोनाली फोगाट की एक 10 साल की बेटी भी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव जीतती है तो देशभक्ति के वीडियो भी बनाएंगी। साथ ही जनजागृति हेतु भी वीडियो बनाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें टिकटॉक वीडियो की वजह से ही टिकट नहीं मिला है। वे लंबे समय से भाजपा में सक्रीय थी। मध्यप्रदेश के भी कई इलाकों में उन्होंने पार्टी का काम किया था।

देखिए सोनाली फोगाट ने की मंडी सचिव की पिटाई, देखें वीडियो

Don`t copy text!