Bhopal News: दो कारें आमने—सामने टकराई, बिल्डर की मौत

Share

Bhopal News: दिल्ली आरटीओ में रजिस्टर्ड क्रेटा कार का दुर्घटना के बावजूद नहीं खुला बचाव के लिए लगा एयर बैग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आमने—सामने दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह भयावह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुआ। जिसमें पुलिस ने टकराने वाली कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे में मारे गए व्यक्ति बिल्डर का काम करते थे।

राहगीर ने दोस्त को लगाया फोन तो भाई को मिली घटना की जानकारी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 27 अगस्त की दोपहर लगभग पौने चार बजे हुई थी। कार डीएल9सीबीए0123 को राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) चला रहे थे। वे इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित घर से पत्नी संध्या कपूर (Sandhya Kapoor) को एयरपोर्ट लेने जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी सबसे पहले गौरव यादव (Gaurav Yadav) को मिली थी। वे उनके दोस्त हैं जिस पर फोन करके सुभाष यादव (Subhash Yadav) ने दुर्घटना होेने की जानकारी दी। हादसा आशाराम चौराहे पर हुआ था। उन्हें श्रद्धा अस्पताल (Shraddha Hospital) इलाज के लिए ले जाया गया था। गौरव यादव ने उनके छोटे भाई रजनीश कपूर पिता राजेंद्र कपूर उम्र 56 साल को जानकारी दी। वे अयोध्यानगर स्थित काकड़ा अभिनव होम्स (Abhinav Homes) में रहते हैं। रजनीश कपूर (Rajnish Kapoor) का इंद्रपुरी में पेंट का कारोबार है। दुर्घटना एमपी—04—ईडी—8136 से हुई थी। इलाज के दौरान लगभग पौने पांच बजे श्रद्धा अस्पताल में राजीव कपूर की मौत हो गई। जिस पर गांधी नगर पुलिस मर्ग 52/23 दर्ज किया। राजीव कपूर पिता राजेंद्र कपूर उम्र 62 साल के मौत की जानकारी श्रद्धा अस्पताल से डॉक्टर व्यास ने पुलिस को दी थी। वे विवेकानंद कॉलोनी (Vivekanand Colony) में रहते थे। इस जांच के बाद पुलिस ने 198/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से हुई मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी वाहन चालक की कार का एयरबैग खुल गया था। लेकिन, रजनीश कपूर की कार का एयरबैग नहीं खुल पाया था। जिस कारण वे ड्रायविंग सीट और स्टीयरिंग के बीच में बुरी तरह से फंस गए थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिलाओं ने एक—दूसरे के बाल खींचकर धुना
Don`t copy text!