Bhopal Crime: आग में झुलसे दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Share

खाना बनाने के दौरान हुआ था हादसा, इधर एक अन्य महिला की मौत

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आग से झुलसे एक व्यक्ति की मौत (Bhopal Suspected Death) हो गई। हादसे में उसकी पत्नी भी झुलसी है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात (Bhopal Suspicious Death) क्षेत्र स्थित ईटखेड़ी थाने का है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। फिलहाल प्राथमिक जांच में लापरवाही (Bhopal Crime) की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, अयोध्या नगर इलाके में एक अन्य महिला की मौत (Bhopal News In Hindi) हो गई है।

ईटखेड़ी पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि इस्लाम नगर में रहने वाले पति—पत्नी घर में अचानक लगी आग से झुलस गए थे। इसमें पति असद खान (Asad Khan) ने दम तोड़ दिया है। जबकि पत्नी फरहद खान (Farhan Khan) की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि दंपति के दो बच्चे भी है। घटना 21 जनवरी की दोपहर 1:30 बजे हुई थी। उस वक्त असद घर पहुंचा था। उसके लिए खाना गरम करने के लिए फरहद किचन में गई थी। अचानक उसकी चुन्नी गैस पर गिर गई थी। देखते ही देखते फरहद ने हड़बड़ी में हाथ मारा तो पास में रखी चिमनी गैस पर गिर गई थी। फरहद की चीख सुनते ही असद किचन में उसे बचाने के लिए भागा था। आग किचन में चारों तरफ फैल गई थी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कंबल डाल कर दोनों को बाहर निकाला था। आनन—फानन में दोनों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया था। डॉक्टरों का कहना था कि असद 70 प्रतिशत और फरहद 90 प्रतिशत आग में झुलस गए है। इलाज के दौरान असद की 24 जनवरी की सुबह 10.19 मिनिट पर मौत हो गई। वहीं फरहद की हालत अब तक गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हेै।

यह भी पढ़ें:   MP Martyr News: शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महिला की मौत
अयोध्या नगर पुलिस ने बताया कि लम्बी बीमारी के इलाज के दौरान 58 वर्षीय साधना सक्सेना ने दम तोड़ दिया। मृतक के पति राम स्वरूप ने बताया कि वह अयोध्या नगर में रहते है। वह भेल से 1 साल पहले ही रिटायर्ड हुए हैं। पत्नी शुगर और हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने दिल के लिए सर्जरी की सलाह दी थी। लेकिन, संयोग नहीं बन पाया की वह यह करा सके। अचानक 23 तारीख की रात में उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उसे देवमाता अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन चार घंटे बाद हालत ज्यादा गंभीर होने के दौरान डॉक्टरों ने सुबह 5 बजे कस्तूबा अस्पताल रैफर कर दिया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की सांस नली में अचानक सास अटक गई थी। जिससे उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई थी। अयोध्या नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कर्ज से तंग आकर लगाई फांसी
Don`t copy text!