Minor Abuse: नाबालिगों के साथ यौन अत्याचार

Share

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और मुंबई का मामला, दोनों मामलों के आरोपियों की नहीं हुई पहचान

Uttar Pradesh Rape Case
सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली। बच्चों पर यौन अत्याचार (Minor Abuse) के सनसनीखेज दो मामले सामने आए है। इसमें एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Minor Abuse) के आजमगढ़ जिले का है। वहीं दूसरा मामला मुंबई (Maharashtra Minor Abuse) से सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए है। लेकिन, आरोपियों की पहचान नहीं हो पाने के कारण गिरफ्तारियां होना अभी बाकी है।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ (Uttar Pradesh Rape Case) में हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को मिली थी। इसके बाद जीयनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरु की। नाबालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हैं। पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की है। लेकिन, उसको आरोपी का पता लगाने में बयान कोई मदद नहीं कर सके हैं। आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे (DIG Subhash Chandra Dubey) ने संपूर्ण मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस की टीम फरार आरोपी को तलाशने में जुट गई है।
इधर, मुंबई (Mumbai Crime) के अरोड़ा रेल्वे जंक्शन के पास एक नाबालिग लड़की पुलिस को मिली है। उसको सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान पता चला कि नाबालिग पांच वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार (Mumbai Minor Rape Case) हुआ है। घटना मुंबई के माटुंगा क्षेत्र की है। इस मामले में भी पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। आरोपी ने बलात्कार के बाद नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया था। पीड़िता की मां को जानकारी मिलने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने बलात्कार के पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लेने का दावा किया है। इस काम के लिए पुलिस अफसरों की अगुवाई में छह विशेष टीम बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:   Uttar Pradesh Gang Rape: Unnao में Rape पीड़िता को जिंदा जलाया

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!