Bhopal Murder Case: सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या

Share

Bhopal Murder Case: बहनोई के साथ रहता था, शराब पीने गया था कलारी

Bhopal Murder Case
इस हालत में मिली थी चंदन कहार की लाश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या (Bhopal Murder Case) कर दी गई है। हत्या के पीछे वजह अभी साफ नहीं हुई है। घटना पिपलानी इलाके की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें सबूत मिटाने का भी मामला बनाया गया है।

अयोध्या नगर में फोकस

पिपलानी पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी की रात नौ बजे एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली थी। इसमें पुलिस ने 14 जनवरी की दोपहर लगभग पौने दो बजे मर्ग कायम किया गया। मामला हत्या का था क्योंकि सिर बेरहमी से कुचला गया था। शव की पहचान बहनोई जयराम राजपूत (Jairam Rajput) ने की थी। शव चंदन कहार पिता सुमेर सिंह उम्र 29 साल के रुप में हुई। वह रायसेन (Raisen) के बाडी बरेली इलाके में रहता था। फिलहाल वह पिपलानी के सतनामी नगर में रहने आया था। सतनामी नगर में वह बहन—बहनोई के साथ रहता था। बहन—बहनोई ने प्रेम विवाह किया था। चंदन (Chandan Kahar) मोबाइल नहीं रखता था। वह आखिरी बार घर से कलारी जाने का कहकर निकला था। उसकी अयोध्या नगर चौराहे में एक व्यक्ति से मिला था। जिससे मिला था उससे लेन—देना था। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: फार्मा कंपनी में जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगी
Don`t copy text!