Bhopal News: पत्नी के बाद पति ने ट्रैन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: क्षत—विक्षिप्त हालत में मिला शव, कई हिस्सों में बिखरे पड़े थे शरीर के अंग, बटोरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रेल्वे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। शव काफी क्षत—विक्षिप्त हालत में मिला था। पुलिस ने अंगों को बटोरकर पीएम के लिए भेजा है। जिस व्यक्ति का शव मिला है उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या की थी। इसके अलावा एक भाई भी पहले ही आत्महत्या कर चुका है।

डैम में पहले भी जान देने की कोशिश की थी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना 20 जनवरी की शाम लगभग साढे छह बजे की है। थाना पुलिस को मिसरोद रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर जय सिंह परमार (Jai Singh Parmar) ने इस बात की जानकारी दी थी। शव के हाथ और सिर बुरी तरह कटकर दूर पड़े थे। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखकर उसके पास मिले दस्तावेज से पहचान की है। मृतक का नाम सुशील सुमन (Sushil Suman) पिता नाथूलाल सुमन उम्र 21 साल है। वह बागसेवनिया स्थित दुर्गा मंदिर के नजदीक रहता था। मृतक कारपेन्टर का काम करता था। उसके परिजनों ने बताया कि सुशील सुमन चार भाई हैं। एक भाई पहले ही फांसी लगाकर जान दे चुका है। इसके बाद मृतक की पत्नी ने भी जान दे दी थी। मृतक सुशील सुमन और उसके दो भाई कारपेंटर का काम करते थे। पिता सांची डेयरी में काम करता है। मृतक सुशील सुमन सबसे छोटा था। शनिवार को उसने काम से छुट्टी ले ली थी। इससे पहले भी मृतक सुशील सुमन एक बार डैम में डूबने गया था। जिसे लोगों की मदद से उस वक्त बचा लिया था। मिसरोद पुलिस मर्ग 07/24 में कायम कर जांच में लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: कांस्टेबल को चार बदमाशों ने लूटा
Don`t copy text!