Bhopal Rape: दलित समेत दो महिलाओं के साथ बलात्कार

Share

मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार, निशातपुरा और गांधी नगर थाना क्षेत्र की घटना है

Madhya Pradesh Rape Case
सां​केतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) में दो अलग—अलग थानों में बलात्कार (Bhopal Rape Case) के मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामले में पीड़ित दलित महिला (Bhopal Dalit Rape) है। जिसके साथ उसके किरायदार ने बलात्कार किया। वहीं दूसरी घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। जहां महिला के पड़ोसी ने झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गांधी नगर थाने (Gandhi Nagar Police Station) में एक महिला ने उसके साथ हुए बलात्कार की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गांधी नगर की रहने वाली है। उसके पड़ोसी युवक से अच्छी दोस्ती थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई वह उसको पता नहीं चला। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। आरोपी साबिर (Sabir) है जो महिला को झांसा देकर अक्सर उसके साथ संबंध बनाता रहा। दोनों के संबंधों के चलते महिला को गर्भ ठहर गया था। महिला ने आरोपी को इस बारे में बताया था। जिसके बाद आरोपी ने महिला को बच्चा गिराने की सलाह दी थी। आरोपी की बात नहीं मानकर उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की उम्र एक साल की है। आरोपी बच्चे को जन्म देने की बात से नाराज हो गया था। वह बच्ची के हो जाने के बाद महिला से दूरी बनाने लगा था। आरोपी की इस हरकत से तंग आकर महिला ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जब उसने शादी करने से साफ इंकार किया तो महिला उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:   Child Pornography : "भाबी जी घर पर हैं" के चलते फंसे क्राइम ब्रांच के एसआई

वहीं दूसरी घटना निशातपुरा थाना (Nishatpura Police Station) क्षेत्र में रहने वाली दलित महिला के साथ हुई। यहां किराए से रहने वाले व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहता है। पति के शहर से बाहर जाने पर पति किराएदार को देखरेख के लिए बोलकर जाता था। उसके किराएदार ने उसको एक दिन झांसा देकर घर में बुलाया था। जिसके आने के बाद व्यक्ति ने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राकेश गुप्ता (Rakesh Gupta) को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ ज्यादती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राकेश के खिलाफ दलित उत्पीड़न रोकथाम की धारा के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!