Bhopal News: बैरसिया में दलित महिला से दबंगों ने की ज्यादती

Share

Bhopal News:  पति ने उधार ली थी रकम, मांगने गए आरोपी ने पत्नी की अस्मत लूटी

Bhopal News
महिला पर घरेलू हिंसा और यौनात्याचार— साभार चित्र

भोपाल। दलित महिला से दबंग ने ज्यादती की। जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया उन्होंने पैसा पीड़िता के पति को उधार दिया था। वही रकम मांगने आरोपी पीड़िता के घर गए थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। आरोपियों ने ज्यादती का विरोध कर रही पीड़िता को बेरहमी से पीटा भी है। पुलिस आरोपियों के धरपकड़ का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि बलात्कार एक युवक ने किया था। दूसरा व्यक्ति उससे मारपीट कर रहा था।

अजाक थाने भेजा जाएगा प्रकरण

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसका पति मजदूरी करता है। पति ने कुछ रुपए गांव के मलखान दांगी और राजकिशोर दांगी (Rajkishore Dangi) से लिए थे। तय समय पर उधारी नहीं लौटाने पर दोनों आरोपी महिला के पति को तलाशते हुए उसके घर जा पहुंचे। महिला ने गांव के होने के कारण दोनों को अंदर आने दिया। घर के अंदर पहुंचकर मलखान सिंह दांगी की नीयत डोल गई। वह पैसे की व्यवस्था करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसकी इज्जत लूटने की धमकी देने लगा। फिर उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ झूमाझटकी कर दी। जिसके बाद महिला जमीन में गिर गई। इसके बाद आरोपी मलखान सिंह दांगी (Malkhan Singh Dangi) ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में 19 मई की दोपहर लगभग एक बजे 373/22 धारा 376/294/323/506/34/3(1)डब्ल्यू/3(1)द/3(घ)/3(2)व्ही (बलात्कार, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और एट्रोसिटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोरोना मरीज की अटेंडर के साथ छेड़छाड़

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!