Bhopal Molestation Case: छत पर मकान मालिक ने किराएदार से ऐसा किया

Share

Bhopal Molestation Case: नजरें भांप गई थी युवती की, घर में रहना मजबूरी थी इसलिए बचती थी

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कोरोना के कारण सबकुछ माहौल बिगड़ा हुआ है। इसका फायदा एक मकान मालिक भी उठा रहा था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके (Bhopal Molestation Case) की है। आरोपी हमेशा तांकता था। वह मौके की फिराक में था। उसको वह समय भी मिल गया। लड़की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी पीछे वह भी चला (Bhopal Bulling News) गया। हरकत से परेशान युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज (MP Molestation Case) कर लिया है।

तीन साल से रह रही 

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय युवती ने सोमवार शाम लगभग छह बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 354/354क/1/4—3 (छेड़छाड़ और बुरी नीयत ने हाथ पकड़ने और एट्रो सिटी एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी छविनाथ मिश्रा (Avinath Mishra) को बनाया गया है। युवती ने बताया वह आरोपी के मकान में पिछले तीन साल से किराए से रह रही हैं। आरोपी उसके प्रति नीयत ठीक नहीं रखता (Bhopal Molestation Case) था। आते—जाते वह उसे अश्लील कमेंंट करता था। इस कारण युवती बातचीत उससे करना पसंद नहीं करती थी। युवती ने बताया रविवार शाम करीब सात बजे वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। आरोपी ने युवती को देख लिया था। पीछे से वह भी छत पर चला (Bhopal Crime Against Woman) गया। उसने बुरी नीयत से युवती का हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर पीड़िता की मां छत पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें:   Lock Down Effect: बस खाली कराकर पुलिस ने कराई डिलीवरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!