Bhopal Cyber Fraud: आर्मी वाला बनकर युवती से फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: पेटीएम में पहले एक रुपए डाले फिर खाते से निकाल लिए 20 हजार रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आर्मी वाला बनकर धोखाधड़ी (Bhopal Cyber Fraud) करने का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की शुरुआती जांच सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद केस डायरी अब थाने में भेजी गई है। घटना भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने सायकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन लोड किया था। जिसके बाद जालसाज ने उसको खरीदने का झांसा देकर यह फ्रॉड किया।

व्हाट्स एप्प पर भेजी साफ्टवेयर की लिंक

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे 744/21 धारा 420 (जालसाजी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत जाटखेड़ी स्थित बाहुबली नगर निवासी वंशिका जायसवाल पिता विजय जायसवाल उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि ओएलएक्स पर सायकिल बेचने के लिए एक तस्वीर अपलोड की थी। जिसके बाद उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने आर्मी जवान बनकर बातचीत की थी। सायकिल का सौदा 1100 रुपए में किया। आरोपी ने पहले वंशिका जायसवाल (Vanshika Jaisawal ) के व्हाट्स एप्प पर एक रुपए डाले। फिर उसको एनी डेस्क साफ्टवेयर की लिंक भेज दी। उस साफ्टवेयर के खतरे से वह अनजान थी। उसको दबाते ही आरोपी ने उसके खाते से 20,049 रुपए निकाल लिए।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छत से गिरकर मौत 
Don`t copy text!