Bhopal Fraud News: जालसाजी के मामले में फरार बदमाश को दबोचा

Share

Bhopal Fraud News: तीन साल से चल रही थी तलाश, 60 लाख रुपए के गबन करने के लगे हैं आरोप, पांच हजार रुपए का रखा था इनाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गबन के तीन साल पुराने दर्ज एक मामले में फरार आरोपी को दबोचा गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के क्राइम ब्रांच ने की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम भी था।

ससुराल के मकान में रहता था

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्राइम ब्रांच थाने में 311/21 धारा 420/406 (जालसाजी और गबन का मुकदमा) दर्ज था। इस मामले में आरोपी निशांत गुप्ता (Nishant Gupta) पिता अवधेश किशोर गुप्ता फरार चल रहा था। उसने बिजनेस करने और संजीव कुमार जैन (Sanjeev Kumar Jain) को कार दिलाने के नाम पर 60 लाख रूपये ऐंठ लिए थे। आरोपी निशांत गुप्ता ने फरारी बैंगलोर, हरियाणा और दिल्ली में रहकर काटी है। इस संबंध में 03 दिसंबर, 2021 को अजय ब्रम्हे (Ajay Bramhe) पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद ब्रम्हे उम्र 44 साल ने प्रकरण दर्ज कराया था। वह नई दिल्ली के बसंत कुंज (Basant Kunj) थाना क्षेत्र स्थित कावेरी अपार्टमेंट (Kaveri Appartment) में रहता है। अजय ब्रम्हे ने बताया कि उसके बिजनेस पार्टनर संजीव कुमार जैन पिता महेशचन्द्र जैन उम्र 54 साल है। वे हरियाणा के गुडगांव में स्थित न्यू रेसीडेंसी पालन विहार में रहते हैं। आरोपी निशांत गुप्ता भोपाल के पिपलानी में स्थित छत्रसाल नगर (Chatrasal Nagar) में रहता था। यहां उसका ससुराल है। हालांकि उसका हरियाणा में पुश्तैनी मकान है। आरोपी ने विकास जैन की डस्टर कार बेचने के नाम पर उसकी रकम भी हड़प ली थी। निशांत सिंह (Nishant Singh) के खिलाफ क्राइम ब्रांच के अलावा तलैया थाने में भी 2018 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी और धरपकड़ की कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक मरावी, एसआई मोहम्मद इरशाद अंसारी, एएसआई साबिर खांन, चन्द्रमोहन मिश्रा, हवलदार विश्वजीत भार्गव, सिपाही ऋषिकेश त्यागी, शिवप्रताप और महिला आरक्षक मनीषा राठौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ADJ Murder Case : आटे में मिलाया था कोबरा का जहर, महिला मित्र ने रची थी साजिश
Don`t copy text!