Bhopal Molestation Case: पति लॉक डाउन में फंसा, घर में अकेली पाकर घुसा

Share

छेड़छाड़ के दो मुकदमे दर्ज, दोनों मामलों के आरोपी फरार

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) पति लॉक डाउन के चलते गांव में फंसा था। पत्नी घर पर अकेली थी। यह खबर एक व्यक्ति को लगी तो वह बुरे इरादे से घर में घुस (Bhopal Molestation Case) गया। यह घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य छेड़छाड़ (Bhopal Eve Teasing Case) का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों के आरोपी फिलहाल फरार हैं।

बागसेवनिया थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राइम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि छेड़छाड़ की घटना रविवार—सोमवार की दरमियानी रात दो बजे की हे। थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला रहती है। परिवार मूलत: मंडला (Mandla News) का रहने वाला है। पति लॉक डाउन के चलते मंडला में फंसा हुआ है। घर पर वह अकेली रहती थी। जिसकी भनक आरोपी महेश जाटव (Mahesh Jatav) को लग गई थी। महेश जाटव चौकीदार है जो पीड़ित महिला को पहले से पहचानता है। आरोपी जहां चौकीदारी की नौकरी करता है उसी साइट में महिला पहले काम करती थी। घर में अकेला पाकर आरोपी बुरी नीयत से घुस गया। उसने महिला की साड़ी खींच ली थी। नींद से उठी पीड़ित महिला ने देखा तो उसके कपड़े अस्त—व्यस्त थे और सामने महेश जाटव था। चीख—पुकार लगाकर उसने लोगों से मदद मांगी। आवाज करने पर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।

छेड़छाड़ की दूसरी घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि रविवार को गूर्जर समाज का एक सामाजिक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में पीड़ित महिला पहुंची थी। पति रात में घर चला गया था। वह भी उसके जाने के बाद जाने लगी तो आरोपी लखपति सिंह गुर्जर (Lakhpati Singh Gurjar) ने उसको रोक लिया। उसको बुरी नीयत से कमरे से दबोचकर आरोपी ने पांच सौ रुपए दिए। उसका कहना था कि वह इसके बदले में उसे नजराना (Bhopal Bulling Case) दे। चीख मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश

अपील

देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। हम भी समाज हित में स्पॉट रिपोर्टिंग करने से बच रहे हैं। इसलिए समाज और लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!