MP Cop News: एमपी पुलिस को मिले डीएसपी और एसआई

Share

MP Cop News: दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री बोले आप सरकार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे

MP Cop News
दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा। तस्वीर पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क विभाग से जारी।

भोपाल। भोपाल में भौंरी स्थित मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी (MP Cop News) में डीएसपी के 42वें और एसआई के भौंरी के परेड मैदान में 91—ए बैच का दीक्षांत समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अधिकारियों का यह बैच सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण और सलामी भी ली थी।

हमने प्रदेश को बेहतर बनाया

पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गृह मंत्री डॉ नरोत्‍तम मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह अर्थात दीक्षा, दीक्षा का अर्थ होता है किसी की दी हुई इच्छा। समाज व सरकार की दी हुई इच्छा है कि आप एक स्वस्थ समाज का निर्माण करें। अपराधों पर अंकुश लगाये। दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के जोश व जज्‍बे को देखकर हमें भरोसा हो गया है कि आप सब सरकार की उम्‍मीदों पर खरे उतरेंगे और जनता को बेहतर सेवाएँ देने में सफल होंगे। साथ ही प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों का आह्वान किया कि बेहतर पुलिसिंग कर मध्‍यप्रदेश पुलिस का नाम रोशन करें और मध्‍यप्रदेश की तरक्‍की में सहभागी बनें। उन्‍होंने कहा कि 2003 के बाद मध्यप्रदेश में हमारी सरकार है। जिस समय हम सरकार में आये थे, उस समय कानून व्यवस्था लचर थी। चारों ओर अपराधिक तत्वों का बोलबाला था। मालवांचल में सिमी सर उठा रहा था। गडरिया गिरोह चम्बल में सक्रिय था। विंध्य में ठोकिया। आदिवासी अंचलों में नक्सल सर उठा रहा था। यहाँ तक की सरकार के मंत्री की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्रकार के सूने घर में हुई चोरी

यह कर रही है सरकार

MP Cop News
दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा परेड की सलामी लेते हुए। तस्वीर पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क विभाग से जारी।

इन सब संगठित गिरोह का सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति से समाप्त किया। आज मध्यप्रदेश में कोई भी गिरोह सक्रिय नहीं है। हमने नक्सलियों की धर-पकड़ करने वाले 84 पुलिसकर्मियों को क्रम पूर्व पदोन्नत किया है। यह हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है। गृहमंत्री ने ने कहा जब—जब सरकार को लगता है, तब—तब सरकार कठोर से कठोर कानून बनाती है। दुर्भाग्य से हमारा प्रदेश महिला अपराधों की दृष्टि में प्रथम है। जिसे बदलना आवश्यक है। हमने धर्म स्वतंत्र विधेयक (लव-जिहाद) जैसे कानून बनाये है। सरकार ने अपराधियों के मन में भय पैदा किया है। अपराध करने वालों की सम्पत्ति नेस्‍तनाबूत की कार्यवाही हमारी सरकार ने की है। आज अपराधियों के मन में खौफ है। गृह मंत्री ने बताया 39,185 पुलिस कर्मियों को कोरोना योद्धा पदक से सम्मानित किया। पुलिस (MP Cop News) की आवास समस्या के निराकरण के लिये 2756 आवास निर्मित किये जा चुके है। परेड में 25 डीएसपी और 21 उप निरीक्षकों ने दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: चेन को बचाने मां—बेटी लुटेरों से भिड़ीं
Don`t copy text!