Bhopal News: विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का निधन

Share

Bhopal News: कोरोना संक्रमण के चलते चिरायु अस्पताल में चल रहा था इलाज

Bhopal News
बृजेन्द्र सिंह राठौर की यह मुस्कान जो सिर्फ याद रहेगी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन की मिल रही है। लगातार पांच बार के विधायक रहे राठौर कोरोना संक्रमण के चलते चिरायु अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे थे। निधन का समाचार मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

दमोह चुनाव के प्रभारी थे

बृजेन्द्र सिंह राठौर काफी चर्चित चेहरा थे। वे कमलनाथ सरकार में वाणिज्य मंत्री भी थे। उन्हें पिछले दिनों एयरलिफ्ट करके झांसी से भोपाल लाया गया था। कमलनाथ ने कहा कि बेहद सरल, सहज व्यक्तित्व के वे धनी थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है। यह क्षति कांग्रेस को भी ज्यादा हुई है। उनके निधन समाचार के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, तरुण भनोत समेत कई अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किए। रविवार को ही दमोह चुनाव की मतगणना हुई। जिसमें एक तरफ कांग्रेस नेता अजय टंडन की जीत की खबर मिली। वहीं दूसरी खबर बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन की आई। लगभग यह दोनों समाचार एक साथ सामने आए। जबकि बृजेन्द्र सिंह राठौर दमोह चुनाव के प्रभारी थे।

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर वाला इंजेक्शन जिसको देखने मंत्री, कमिश्नर, कलेक्टर, डीआईजी सभी गए, आज भी वह पहेली है आखिर गया कहां

निर्दलीय होकर भी चुनाव जीता

पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के लंग्स में संक्रमण था। उनके निधन होने के समाचार पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग ने भी शोक जताया। राठौर पांच बार के विधायक रहे हैं। वे विधानसभा की कई समितियों में कार्य कर चुके हैंं। उनके संबंध कांग्रेस के साथ—साथ भाजपा में बहुत अच्छे थे। उनका जन्म पृथ्वीपुर में हुआ था। राठौर 63 वर्ष के थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : दस महीने में चौदह साल की बच्ची से दूसरी बार बलात्कार
Don`t copy text!