Bhopal News: पेपर बिगड़ने से दुखी छात्रा ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: नूतन कॉलेज में थी बी.कॉम की छात्रा, नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नूतन कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगा ली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका पेपर बिगड़ गया था। जिसके बाद वह काफी परेशान चल रही थी। घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों के बयान पर टिका मामला

जहांगीराबाद थाना पुलिस को घटना की सूचना मोती लाल अहिरवार ने 29 अप्रैल की शाम लगभग 7 बजे दी थी। घटना रविदास कॉलोनी की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय बेटी मनीषा अहिरवार की लाश फांसी के फंदे पर लटकी है। जहांगीराबाद पुलिस मर्ग 09/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना के वक्त सभी चार भाई बहन मौजूद थे। मनीषा अहिरवार (Manisha Ahirwar) नूतन कॉलेज से बी.कॉम कर रही थी। उसका सेकंड ईयर की परीक्षा थी। दोपहर में परीक्षा देकर घर लौटी थी। जिसके बाद से ही वह दुखी दिख रही थी। परिजनों ने शव को फंदे से उतारने के बाद में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को मौके (Bhopal News)  से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने किसी तरह की शंका नहीं जताई है। पुलिस का कहना है कि परिवार शोकाकुल है। बाद में बयान दर्ज किए जाएंगे। जनहित में जारी संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि आपको ऐसा लगता तो 18005990019 पर कॉल करें। इसमें चौबीस घंटे मनोचिकित्सक परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। यह सेवा निशुल्क है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान खुला पाकर घुसे चोर माल बटोर ले गए

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!