Bhopal News: कूलर से लगे करंट की चपेट में आकर मौत

Share

Bhopal News: मजदूरी पर गए थे माता—पिता, सोते वक्त कूलर में चला गया था बच्चे का पैर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News)  स्टेशन बजरिया इलाके से मिल रही हैं। यहां एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई है। वह कूलर के करंट की चपेट में आ गया था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 25 जून की शाम छह बजे हमीदिया अस्पताल से एक सात साल के बच्चे के मौत की खबर पुलिस को मिली थी। शव प्रिंस सोनी पिता जगदीश सोनी का था। वह चांदबड़ इलाके में रहता था। माता—पिता पेशे से मजदूर है। घटना वाले दिन परिवाार मजदूरी पर गया हुआ था। प्रिंस सोनी (Prince Soni) से भी छोटा एक भाई है। वह मां के साथ मजदूरी पर गया था। प्रिंस नानी के साथ घर पर था। वह कूलर के सामने जमीन पर सो रहा था। नानी किसी से बातचीत कर रही थी। तभी वह कूलर की चपेट में आ गया था। उसको करंट लगा था। पुलिस ने संभावना जताई है कि उसकी मौत करंट से झुलसकर हुई है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: किसानों का साथ देने वाली राजनीतिक पार्टियों के दावों की कलई खोलता यह एक मामला, जिसमें 200 से अधिक किसान न्याय के लिए भटक रहे हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
The Crime Info

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : मंडी में चली गोलियां, देखें वीडियो
Don`t copy text!