Bhopal News: पत्नी का गुस्सा उसकी बहन पर उतारा 

Share

Bhopal News: पीड़ित महिला रिश्तेदारों के साथ गई थी कजियात, वहां हुए विवाद के बाद हाथापाई की नौबत आई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला को उसकी बहन के पति ने बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित महिला मुस्लिम हैं जो काजियात गई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

इन धाराओं पर दर्ज किया गया मुकदमा

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 12 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। पीड़िता यहां रॉयल मार्केट (Royal Market) में स्थित काजियात (Kaziyat) में आई थी। यहां उसकेे साथ बहन भी थी। बहन और उसके पति का मामला अदालत में भी विचाराधीन है। पति का कहना था कि वह अदालत में दर्ज केस वापस ले। यह बात वह पीड़िता से बोल रहा था। जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान आरोपी पति ने आपा खो दिया। वह पत्नी की बहन पर टूट पड़ा। उसका कहना था कि उसके कारण उसका घर बर्बाद हो गया। उसने भीड़ भरे माहौल में उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़िता केे साथ उसकी बहन और अन्य रिश्तेदार भी थे। परिवार में सलाह लेने के बाद पीड़िता की बहन उसको लेकर 13 जुलाई को शाहजहांनाबाद थाने पहुंची। पुलिस ने 345/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Deputy Commandant Suicide: सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या
Don`t copy text!