Bhopal Dowry Killing News: तानों से तंग आकर कूदी थी महिला

Share

Bhopal Dowry Killing News: नवविवाहिता की मौत के दस दिन बाद पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Dowry Killing News
                         सांकेतिक चित्र

भोपाल। ससुराल पक्ष के तानों से तंग आकर एक महिला तीसरी मंजिल से कूद (Bhopal Dowry Killing News) गई थी। यह 9 दिन चली जांच के बाद सामने आया है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके का हैं। जिस महिला की मौत हुई थी उसकी शादी छह महीने पहले ही हुई (Bhopal Dowry News) थी। जांच राज्य पुलिस सेवा के अफसर ने की थी। परिजनों ने बयान में बताया कि ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए ताने मारते थे। तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया (Bhopal Crime News In Hindi) था। पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

छह महीने पहले हुई थी शादी

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान (TI Zahir Khan) ने बताया अंजली जाटव (Anjali Jatav) पति राजेश जाटव उम्र 20 साल की 2 जनवरी, 2021 को मौत हुई थी। अंजली की मौत तीसरी मंजिल की छत से गिरने से हुई थी। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अंजली का मायका सिहोर में हैं। परिजनों ने उसकी शादी न्यू मल्टी बाजपेयी नगर निवासी राजेश जाटव पिता हीरालाल जाटव के साथ छह महीने पहले कराई थी। राजेश जाटव एमपी नगर की होटल में वैटर का काम करता हैं। शादी के बाद से ही सास गीताबाई, ससुर हीरालाल जाटव, जेठ शेर सिंह जाटव विवाहिता को कम दहेज को लेकर ताने मारते थे। विरोध करने पर राजेश जाटव भी महिला के साथ गाली—गालौज करता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोलार में दो स्थानों पर चोरी की वारदात 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

तीसरी मंजिल से कूदी थी

थाना प्रभारी ने बताया अंजली ने यह बात मायके पक्ष को भी बताई थी। समझाने के बाद भी ससुराल वालों का रवैया अंजली के लिए नहीं बदला। घटना वाली दोपहर लगभग साढे तीन बजे अंजली मल्टी की तीसरी मंजिल छत पर पहुंच गई। वहां जाकर उसने नीचे छलांग लगा दी। खून से लथपथ हालत में ससुराल वाले उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बयानों में अंजली के मायके वालों ने बताया ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हैं। सीएसपी शाहजहांनाबाद संभाग नागेन्द्र पटैरिया ने बताया कि आरोपी पति राजेश जाटव, ससुर हीरालाल जाटव, सास गीताबाई और जेठ शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!