NRI College Assistant Professor: के खिलाफ छतरपुर थाने में दर्ज थी शिकायत

Share

NRI College Assistant Professor: शादी के छह साल बाद प्रताड़ित पत्नी ने लगा ली थी फांसी

NRI College Assistant Professor
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला ने फांसी लगा ली थी। उसका पति से काफी अरसे से विवाद चल रहा था। पति भोपाल के एनआरआई कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (NRI College Assistant Professor) हैं। दोनों के विवाद को लेकर छतरपुर के कोतवाली थाने में भी शिकायत हुई थी। परिजनों के बयान और थाने के आवेदन को देखने के बाद दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें पति समेत तीन आरोपी है।

पति के खिलाफ शिकायत

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 31 मई की दोपहर लगभग तीन बजे धारा 304—बी/498ए (दहेज हत्या और प्रताड़ना) का केस दर्ज किया है। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था। इसलिए बयान और जांच सीएसपी अयोध्या नगर संभाग सुरेश दामले (CSP Suresh Damle) ने की थी। इस घटना में निर्मला सिंघल पति मनीष सिंघल उम्र 29 साल ने 3 मई को फांसी लगाई थी। घटना की सूचना 3 मई को दीपक गौर (Deepak Gour) ने दी थी। वह निर्मला सिंहल (Nirmala Singhal) के घर के नजदीक रहता है। उसकी मनीष सिंघल के साथ जनवरी, 2015 में शादी हुई थी। पति के खिलाफ छतरपुर कोतवाली थाने में भी पहले शिकायत की थी। इसको आधार बनाकर पुलिस ने उक्त मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।पुलिस ने इस मामले में पति के अलावा मालती देवी (Malti Devi) और छुटकी (Chhutaki) को आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजश्री गुटखा कारखाने पहुंचे रिपोर्टरों पर हमला

पति ने पड़ोसी को भेजा था घर

NRI College Assistant Professor
सांकेतिक चित्र

निर्मला सिंहल (Nirmala Singhal) का पति एनआरआई कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पति को 28 अप्रैल को छतरपुर (Chhatarpur) जाना था। छतरपुर में निर्मला का मायका है। हालांकि उसका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा का है। मनीष कुमार (Manish Kumar) ने पत्नी और बच्चे को मायके में छोड़ दिया। फिर वह छतरपुर पहुंचा था। पीछे से उसकी पत्नी भी वहां आ गई। उसका इकलौता बेटा जो लगभग चार साल का है वह घटना वाले दिन ननिहाल में ही था। पति—पत्नी दोनों भोपाल पहुंचे और निर्मला (Nirmala Singhal Suicide Case) ने फांसी लगा ली। घटना वाले दिन पत्नी फोन नहीं उठा रही थी। इसलिए पति के कहने पर ही पड़ोसी घर पर गया था।

Don`t copy text!