Bhopal News: कार वॉशिंग करने वाले हेल्पर ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: बहन ने फांसी के फंदे पर लटका देखा, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कार वॉशिंग दुकान में काम करने वाले एक हेल्पर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। हेल्पर ने कमरे में दरवाजा बंद कर फांसी लगाई। उसकी बहन ने उसे सबसे पहले देखा था। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण अभी वजह साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस ने यह दी जानकारी

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार घटना 18 मार्च की सुबह लगभग दस बजे हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को मुबारक खान (Mubarak Khan) ने दी थी। उन्होंने बताया कि साहिल खान (Sahil Khan) पिता गुड्डू खान उम्र 21 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह ऐशबाग स्थित अहमद कॉलोनी (Ahemad Colony) में रहता है। वह कार वॉशिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि साहिल खान के कमरे में बहन जोया खान गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज दी तो कोई बोला नहीं। इस कारण उसने खिड़की से देखा तो फांसी के फंदे पर लटका मिला। नीचे उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच एएसआई सतीश यादव (ASI Satish Yadav) कर रहे हैं। ऐशबाग पुलिस मर्ग 14/24 कायम कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किसान ने फांसी लगाई
Don`t copy text!