Bhopal News: खुदकुशी मामले में प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: आत्महत्या के लिए उकसाने का पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर लगा आरोप, पुलिस को मिला था सुसाइड नोट

Bhopal News
ऊपर दिए गये नम्बर पर संपर्क करें

भोपाल। खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला और उसके प्रेमी को बनाया है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उसने पत्नी और उसके प्रेमी के बारे में कई बातों का खुलासा किया था। इस मामले में अभी आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस कारण पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को 256/23 धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाने और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया। यह मामला 6 जुलाई को हुई खुदकुशी से जुड़ा है। जिसमें बैरागढ़ पुलिस मर्ग 17/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस को बोरबन तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी पहचान योगेश टिलवानी (Yogesh Tilwani) पिता ताराचंद्र टिलवानी उम्र 32 साल के रूप में हुई थी। वह बैरागढ़ स्थित आरा मशीन रोड पर रहता था। योगेश टिलवानी की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रिया टिलवानी (Priya Tilwani) और उसके प्रेमी रामेश्वर पटेल (Rameshwar Patel) को आरोपी बनाया है। जिसके संबंध में पुलिस थाने में उसके भाई हरीश टिलवानी (Harish Tilwani) , मां आशा टिलवानी (Asha Tilwani)  समेत कई अन्य ने बयान दर्ज कराए। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर योगेश टिलवानी ने खुदकुशी की थी। पुलिस को उसका सुसाइड नोट भी मिला था। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं की जा सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: नशे में धुत्त मनचला रिश्ता मांगने घर पहुंचा
Don`t copy text!