Bhopal News: बैरागढ़ के बीआरटीएस कॉरिडोर की एक ओर अबूझ पहेली

Share

Bhopal News: पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ चार दिन बाद दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क हादसे में चार दिन पहले हुई एक महिला की मौत के मामले में गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा सकी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। यहां से निकलने वाले बीआरटीएस कॉरिडोर के भीतर यह दुर्घटना हुई थी। इस कॉरिडोर को लेकर बैरागढ़ के व्यापारी संघ पहले से नाराज चल रहे हैं। सड़क दुर्घटना में पुलिस चार दिन बाद भी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगा सकी। अब अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच करने का दावा किया है।

पति के बयान दर्ज करने के बाद प्रकरण बनाया

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 10 नवंबर की शाम लगभग चार बजे हुई थी। जिसमें गीता बाई (Geeta Bai) पत्नी दयाल सिंह उम्र 48 साल की मौत हुई थी। वह बागसेवनिया स्थित अमराई में रहती थी। गीता बाई सिंह घटना वाले दिन नेत्र चिकित्सालय में इलाज के लिए आई थी। वह जब सड़क पार कर रही थी तभी वाहन ने टक्कर मार दिया था। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 30/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पति दयाल सिंह मेहर (Dayal Singh Mehar) के बयान दर्ज किए गए। उसने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को वह नहीं देख सका था। इस कारण पुलिस ने अब 14 नवंबर को 469/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने से हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Extramarital Affair: बीवी होने के बावजूद मकान मालिक की बेटी से थे संबंध

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!