Bhopal News: एक थाने से भरोसा टूटा तो दूसरे थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Share

Bhopal News: बलात्कार पीड़िता को केस में समझौता करने के लिए जमानत में बाहर आया आरोपी धमका रहा था

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शीर्षक पढ़कर चौकिए मत। यह बात बिल्कुल सही है। घटना राजधानी भोपाल (Bhopal News) की है। यहां एक महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। जिसके आरोपी की तुरंत ही अदालत से जमानत हो गई। जिस कारण बलात्कार पीड़िता को उस थाने पर भरोसा नहीं रहा, जहां उसकी एफआईआर लिखी गई थी। इसलिए वह दूसरे थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची। हालांकि वारदात उसी इलाके में हुई थी जहां पहले एफआईआर हुई। अधिकारियों ने प्रकरण को उसी थाने भेज दिया।

इस कारण थाने में युवती को नहीं था भरोसा

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह प्राइवेट टेक्नोलॉजी कंपनी में जॉब करती है। उसने सबसे पहले बागसेवनिया थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। अब शाहपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 641/23  195—ए/341/506/34 (केस वापस लेने के लिए धमकी, रास्ते में रोकना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 21 दिसंबर की दोपहर लगभग एक बजे दर्ज किया गया। पीड़िता को धमकाने की वारदात 14 दिसंबर की शाम साढ़े सात बजे हुई थी। वह कंपनी से छूटकर घर जा रही थी। उसी दौरान पिपलिया पेंद खां में रहने वाला आरोपी राज वर्मा (Raj Verma) आया। उसके साथ अन्य दोस्त भी थे। जिन्होंने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी का कहना था कि 23 नवंबर को शाहपुरा थाने में दर्ज केस को वह वापस ले। ऐसा नहीं किया तो वह उसको मार डालेगा। दोनों के बीच तीन—चार से परिचय था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को अदालत से जल्द जमानत मिल गई थी। इसलिए उसे शाहपुरा थाने में यकीन नहीं था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को पति—पत्नी ने पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!