Bhopal News: लड़की की चीख के बाद दूसरे मंजिल से नीचे गिरा लड़का

Share

Bhopal News: थाने पहुंच कर मेडिकल स्टूडेंट की छात्रा ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की एफआईआर, मैजिक में आते—जाते हुई भी दोस्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लड़की एक जोरदार चीख के बाद धड़ाम की आवाज आई। जिसके बाद वहां एक लड़का दूसरी मंजिल से आकर (Bhopal Molestation case) गिरा। वह संभलता उससे पहले पता चला कि उसके पैर टूट गए। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के तलैया इलाके की है। पुलिस मामले को छेड़छाड़ का बता रही है। चीखने वाली छात्रा है जो मेडिकल कोर्स कर रही है। उसका आरोप है कि वह जबरिया उसको परेशान कर रहा था।

दो महीने पहले हुई थी दोस्ती

तलैया थाना पुलिस ने सोमवार शाम लभगभ सात बजे चटाई पुरा निवासी युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की है। इसमें आरोपी हनुमानगंज स्थित इब्राहिमगंज ​निवासी आमिर है। आरोपी के खिलाफ धारा 452/354/354—(घ)/ (घर में घुसना, छेड़छाड़ और बुरी नीयत से हाथ पकड़ने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 20 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया वह मेडिकल साइंस की पढ़ाई कर रही है। आरोपी आमिर (Ammir) से उसकी मैजिक में आते—जाते तीन महीने पहले पहचान हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। घटना वाले दिन पीड़िता के घर पर कोई नहीं था। तभी आरोपी मौका देखकर उसके घर में घुस गया। उसने पीड़िता को बुरी नीयत से पीछे से जकड़ लिया था। चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए थे। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इस कारण उसके पैर में फैक्चर हो गया है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलैया पुलिस ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Fertilizer News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी गई एक्टिवा के साथ पकड़ाया
Don`t copy text!