Bhopal News: भाई ने बाल पकड़कर घसीटा, ममेरी बहन ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Share

Bhopal News: माता—पिता के साथ थाने पहुंची नाबालिग, फायनेंस कंपनी में काम करता है आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। भोपाल शहर के पिपलानी इलाके में छेड़छाड़ की एक घटना (Bhopal News) हुई है। इस मामले में पीड़िता नाबालिग लड़की है। आरोपी उसकी बुआ का बेटा है। उसने नाबालिग का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने उसके बाल पकड़कर बुरी तरह से घसीट भी दिया। पीड़िता अपने माता—पिता के साथ थाने पहुंची थी।

ऐसे दर्ज हुआ मुकदमा

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 04 अगस्त की रात लगभग नौ बजे 632/22 धारा 354/9/10 छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी उसकी बुआ का चौबीस वर्षीय बेटा है। वह एक निजी फायनेंस कंपनी में नौकरी करता है। घटना सतनामी नगर इलाके में सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था। विरोध करने पर उसने बाल पकड़कर उसको बुरी तरह से घसीट दिया। घटना के वक्त माता—पिता घर पर नहीं थे। उनके आने के बाद परिवार थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत
Don`t copy text!