Bhopal News : जिन पुलिसकर्मियों पर बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा, उनके बेटे ही छेड़ रहे किशोरियों को

Share

Bhopal News : पुलिसकर्मी की बेटी को पुलिस वालों के लड़कों ने बीच मैदान में रास्ता रोककर छेड़ा, मारपीट भी की

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। पुलिस कर्मचारी की एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी ही कॉलोनी के दूसरे पुलिस कर्मचारी के बेटे ने छेड़छाड़ के साथ मारपीट कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News)सिटी के कमला नगर थाना क्षेत्र की हैं। इस मामले के सभी आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। पांच आरोपियों में दो पुलिसकर्मियों के बेटे हैं, जबकि एक सामान्य परिवार का है।

परिवार को बताई घटना फिर थाने आई

कमला नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 354/354—घ/341/294/323/506/7/8 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उप निरीक्षक और थाने का प्रभार संभाल रहीं उप निरीक्षक आकांक्षा शर्मा (Akansha Sharma) ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती है। उसके पिता पुलिस में हैं, उसने इसी साल कक्षा 12वीं पास की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 28 मई की देर शाम वह अपने एक दोस्त के साथ विज्ञान भवन मैदान में घूमने आई थी। यहां से घूमकर वह पौने नौ बजे अपने घर जा रही थी। तभी विज्ञान भवन मैदान में घूम रहे पुलिस लाइन में रहने वाले योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) और स्वयं ठाकुर व उनके तीन दोस्तों ने किशोरी का रास्ता रोकने के लिए पीछा करने लगे। पीछा करते-करते अचानक सभी युवक पीडि़ता के सामने खड़े होकर उसका रास्ता रोक लिया। किशोरी घर जाने की मिन्नतें करने लगी, लेकिन योगेंद्र यादव और स्वयं ठाकुर (Swayam Thakur) व अन्य लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट कर धमकी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीडि़ता अपने घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद कमला नगर थाने पहुंचकर सभी पांचों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है। दो आरोपी नेहरू नगर पुलिस लाइन में ही रहते हैं, दोनों के पिता पुलिस में हैं, अन्य आरोपी भी पास के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी हुए मोबाइल की एक रोचक कहानी

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!