Bhopal News: बहू केे साथ ससुर ने की ऐसी गंदी हरकत, थाने पहुंची महिला

Share

Bhopal News: पति और सास को बनाया दहेज प्रताड़ना का आरोपी, पति और ससुर को किया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला ने ससुर पर बलात्कार केे प्रयास का संगीन आरोप लगाया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पति और सास पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह बोलकर दर्ज कराया मामला

कोलार रोड़ थाना पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर की रात लगभग सवा बारह बजे 797/22 धारा 498—ए/354/376/511/506/34 (दहेज प्रताड़ना, छेडछाड़, बलात्कार का प्रयास, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 32 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। महिला के पति एक आईटी सेक्टर में प्रायवेट जॉब करते हैं। पीड़ित महिला का एक बच्चा भी है। इस मामले में महिला ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति और सास उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। ससुर आईटी सेक्टर से सेवानिवृत्त हैं। छेड़छाड़ के साथ उन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार महिला के पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है सास की गिरफ्तारी होना अभी बांकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Honour Killing : चचेरे भाई ने बहन—बहनोई और आठ साल के मासूम पर डंपर चढ़ाया
Don`t copy text!