Bhopal News: महिला ने टोका तो नाराज हो गया, कुछ देर बाद मचाया बवाल

Share

Bhopal News: घर केे सामने कर रहा था लघुशंका, पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में जाकर दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। समाज में संस्कार का काफी पतन हो रहा है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके की है। यहां एक घर के सामने आरोपी लघुशंका कर रहा था। ऐसा करने पर घ्ज्ञर में रहने वाली महिला ने उसको टोक दिया। उस वक्त तो आरोपी चला गया। लेकिन, उसके बाद आकर उसने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने इस मामले में सामान्य धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

घर पर थी सिर्फ मां-बेटी

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 21 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 42 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई। वारदात मछली मार्केट बैरागढ़ इलाके में हुई। इस मामले का आरोपी अविनाश गौहर (Avinash Gauhar) है। वह पीड़ित महिला के घर के सामने लघुशंका कर रहा था। महिला ने यह देखकर घर में जवान बेटियां होने का हवाला देकर ऐसा करने पर आपत्ति जताई। आरोपी उस वक्त तो चला गया। लेकिन, आधी रात को वह फिर घर आया। वह दरवाजे को पत्थर से ठोंककर तोड़ने लगा। वह पीड़िता को अभद्र गालियां देते हुए धमकाने लगा। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जाग गए। जिसके बाद वह मौके से भाग गया। पत्थर मारने से पीड़ित महिला के लोहे के गेट को काफी नुकसान हुआ है। बयानों के आधार पर पुलिस ने 119/23 धारा 294/506/427 (गाली-गलौज, धमकाना और तोड़फोड़ का प्रकरण दर्ज) कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोट लगने से मैनेजर की अंगुली में फ्रेक्चर
Don`t copy text!