Bhopal News: मकान मालिक और किराएदार के बीच हाथापाई

Share

Bhopal News: घर खाली करने को लेकर दोनों गुटों के बीच हुआ था विवाद, पुलिस थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। घर खाली करने को लेकर दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में हुई थी। विवाद मकान मालिक से घर खाली करने को लेकर हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस दे चुकी थी कई बार समझाईश

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 25 अप्रैल की सुबह लगभग पौने आठ बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने 79-80/23 धारा 294/323/506 (गाली-गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। पहले पक्ष की तरफ से कमलेश सिंह (Kamlesh Singh)  पिता रामनंदन सिंह उम्र 30 साल ने शिकायत दर्ज कराई है। वे कारोबारी है और समन्वय नगर (Samanvay Nagar) में किराए से रहते हैं। कमलेश सिंह ने बताया कि उनके पास मकान मालिक विशाल सोनकर (Vishal Sonkar) की पत्नी आई। वह तुरंत घर खाली करने के लिए बोलने लगी। इसी बीच पीछे से आकर विशाल सोनकर ने कॉलर पकड़ ली। उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से विशाल सोनकर पिता स्वर्गीय अशोक सोनकर उम्र 43 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वे उसी मकान में रहते हैं जहां कमलेश सिंह रहता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी कमलेश सिंह पत्नी के साथ शोर मचा रहा था। उन्होंने बाहर आकर ऐसा करने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को इससे पहले कई बार सलाह भी दी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निर्माणाधीन मकान में मजदूर की मौत 
Don`t copy text!