Bhopal Cyber Fraud: आर्मी वाला बनकर फिर सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: सोशल साइट ओएलएक्स पर डाला गया था बाइक बेचने का विज्ञापन, चार किस्त में पेटीएम में जमा कराए गए थे 63 हजार रूपए से अधिक की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आर्मी आफिसर बनकर जालसाजी करने का ट्रेंड नया नहीं है। इस बात को लेकर पुलिस और मीडिया में कई बार रिपोर्टिंग हो चुकी है। उसके बावजूद अब भी सामान्य नागरिक सचेत नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के शाहपुरा थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जांच करने में सायबर क्राइम ब्रांच को लगभग पांच महीना लग गया। आरोपियों ने ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर 63 हजार 600 रूपए निकाल लिए थे।

ऐसे करके चार बार में जमा कराई गई थी रकम

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 31 अक्टूबर, 2022 से शुरू हुई थी। जिसमें सायबर क्राइम से आई केस डायरी के आधार पर 13 अप्रैल की शाम लगभग सवा सात बजे 123/23 धारा 420 जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसकी शिकायत अनुराग यादव (Anurag Yadav) पिता थान सिंह उम्र 20 साल ने दर्ज कराई थी। वह शाहपुरा छावनी इलाके में रहता है। मामले की जांच एसआई मोना जादौन (SI Mona Jadaun) कर रही है। उन्होंने बताया कि अनुराग यादव ने ओएलएक्स (OLX) पर बाइक देखी थी। वह उसे पसंद आई तो उसने फोन लगाया था। सामने वाले व्यक्ति ने आर्मी ऑफिसर खुद को बताया। आरोपी जालसाज ने चार किस्त 3000, 17000, 17500 और 26000 जमा कराए थे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। अनुराग यादव ने इसकी शिकायत नवंबर, 2022 में सायबर क्राइम में दर्ज कराई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Don`t copy text!