Bhopal News: राजस्थान के ट्राले से हुई टक्कर में जख्मी व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: पांच दिन जीवन और मौत से लीलावती अस्पताल में किया संघर्ष, नहीं बचा सके जान, ट्राले के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। ट्राले की टक्कर से जख्मी बाइक सवार की मौत हो गई। उसका पांच दिनों तक लीलावती अस्पताल में इलाज चला। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया इलाके में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। अब मौत के बाद पुलिस धारा बढ़ाने जा रही है। मृतक बाइक पर सवार था, जिसको पेट्रोल पंप से बाहर आ रहे राजस्थान नंबर के ट्राले ने टक्कर मार दी थी।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना में बबलू कुशवाहा (Bablu Kushwah) पिता भैयालाल कुशवाहा उम्र 42 साल जख्मी था। वह सुखी सेवनिया इलाके में रहता था। बबलू कुशवाहा मजदूरी करता था। घटना वाले दिन वह जगदीशपुर से सुखी सेवनियाँ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ग्राम इमलिया कोकता बायपास स्थित एचपी पेट्रोल के पास दुर्घटना हो गई। दुर्घटना की वजह बना ट्राला डीज़ल भराने के बाद मैन रोड पर आ रहा था। तभी उसने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी। जख्मी को सैनी चौराहा स्थित लीलावती अस्पताल (Leelawati Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान जख्मी बबलू कुशवाहा की 12 अप्रैल की दोपहर करीब पौने चार बजे मौत हो गई। जिसकी जानकारी डॉक्टर वीरेंद्र सैनी (Dr Virendra Saini) ने पुलिस को दी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 12/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 7 अप्रैल की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। जिसमें एफआईआर अगले दिन यानि 8 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे दर्ज की गई।

ट्राला जब्त कर चालक को कर चुकी गिरफ्तार

सुखी सेवनिया पुलिस ने 89/23 धारा 279/337 लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारकर, जख्मी करने का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी आरजे—01—जीडी—6159 के चालक को बनाया था। अब इस मामले (Bhopal News) में पुलिस धारा 304—ए का इजाफा करेगी। इससे पहले पुलिस 9 अप्रैल को ट्राला जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले की रिपोर्ट घटना वाले दिन रामकृष्ण अहिरवार (Ram Krishna Ahirwar) पिता मंगल सिंह अहिरवार उम्र 18 साल ने दर्ज कराई थी। वह ग्राम इमलिया में रहता है। उसने बताया था कि उसकी पंक्चर बनाने की दुकान है। रामकृष्ण अहिरवार ही दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचा था। मृतक बबलू कुशवाहा बाइक एमपी—04—क्यूयू—6380 पर सवार था। उसने एफआईआर देरी से लिखाने की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि अगले दिन उसका मन नहीं माना तो थाने आया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: छेड़छाड़ के बयानों से बलात्कार का सच हुआ उजागर
Don`t copy text!