Bhopal News: पहले कार में टक्कर मारी फिर महिला को धमकाया

Share

Bhopal News: पीड़िता ने फोन पर भाई से कराई बात तो टक्कर मारने वाला चालक चुपचाप निकल गया

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। शादीशुदा महिला की कार में एक दूसरे वाहन ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। इसके बाद वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने फोन पर अपने भाई से बात कराई। ​जिसके बाद आरोपी कार चालक वहां से चला गया।

इस कारण थाने पहुंचा यह पूरा मामला

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 2 जून की सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। शिकायत शैफाली अरोरा (Shaifali Arora) पति रौनक सिंह अरोरा उम्र 31 साल ने दर्ज कराई। वे संजीव नगर (Sanjeev Nagar) के नजदीक द्वारकाधाम में रहती है। घटना वाले दिन शैफाली अरोरा कार एमपी—04—सीएन—2977 से लालघाटी दवा लेने आई थी। वह सिग्नल पर खड़ी थी। तभी पीछे से एमपी—04—जेडए—1332 का चालक आया। वह अपना वाहन जबरिया निकालने लगा। जिस कारण उसके वाहन की रगड़ उसकी कार में लग गई। इसके बाद वह पीड़िता पर ही लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाने लगा। विरोध करने पर वह गाली—गलौज करने लगा। वह नुकसान का पैसा मांगने लगा। बिना हर्जाना दिए उसने जाने से रोकने के लिए धमकाया। पीड़िता ने अपने भाई से उसकी बात कराई उसके बाद वह चला गया। कोहेफिजा पुलिस ने 216/23 धारा 279/294/341/506 (लापरवाही से वाहन चलाने, गाली—गलौज, रास्ता रोकने और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चल समारोह के दौरान जेब से नकदी चोरी 
Don`t copy text!