Bhopal News: भेल कर्मचारी और उसकी मां पर प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: पाठ्य पुस्तक निगम में काम करती थी नव विवाहिता, प्रताड़ित करते थे पति और सास

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भेल कर्मचारी और उसकी मां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जिसमें जांच गोविंदपुरा संभाग एसीपी दीपक नायर ने की थी। मामला नव विवाहिता की खुदकुशी का था। जिसकी जांच में पता चला कि आरोपी पति और सास शादीशुदा महिला को प्रताड़ित करते थे।

किडनी रोग का नहीं कराते थे इलाज

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वारदात 26 जनवरी को हुई थी। जिसमें अवधपुरी पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी जांच में पता चला कि सुषमा गौड (Sushma gaud) पति आशीष गौड उम्र 37 साल पाठ्य पुस्तक निगम में जॉब करती थी। उसका मायका भोपाल में है और उसे पिता की जगह पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसकी शादी आशीष गौड (Ashish Gaud) के साथ 19 अप्रैल, 2017 में हुई थी। पति भेल में नौकरी करता था। शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ। आरोपी पति आशीष गौड और सास रामवती गौड (Ramwati Gaud) ने विवाहिता से कार फायनेंस कराई थी। उसके बाद वह बीमार रहने लगी। सुषमा गौड को किडनी रोग था। जिसका आरोपी इलाज भी नहीं कर रहे थे। जांच के बाद एसीपी गोविंदपुरा संभाग ने अवधपुरी थाना पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने 48/24 धारा 498—ए/304—बी/306/34 (प्रताड़ना, दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Firing Case : ऑटो डीलर से रंगदारी मांग रहे तीन बदमाशों का आतंक
Don`t copy text!