Bhopal News : सड़क दुर्घटना में जख्मी दो व्यक्तियों की मौत 

Share

Bhopal News : दोनों ही हादसों में टक्कर मारने वाले वाहनों का नहीं मिला पुलिस को कोई सुराग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी दो व्यक्तियों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस को दोनों ही मामलों में आरोपी वाहन के चालकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के बैरागढ़ और भोपाल देहात क्षेत्र के गुनगा इलाके में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

प्रॉपर्टी डीलर ने दर्ज कराई थी एफआईआर

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 10 जुलाई की रात लगभग 10 बजे पीएचई पंप के पास हुई थी। शिकायत राजेन्द्र वर्मा पिता शंकर लाल वर्मा उम्र 46 साल ने दर्ज कराई थी। वह महाकाल कॉलोनी बैरागढ़ इलाके (Bhopal News) का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसका पड़ोसी प्रमोद मालवीय पिता हरिनारायण मालवीय उम्र 35 साल एक्टिवा एमपी—04—यूजे—1639 से शाहजहांनाबाद दोस्त के पास मिलने जा रहा था। वह पहले शाहजहांनाबाद इलाके में ही रहता था। प्रमोद मालवीय (Pramod Malviya) फिलहाल बैरागढ़ कला में रहता है। उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने इस मामले में 11 जुलाई को 349/22 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण) दर्ज किया था। प्रमोद मालवीय का हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 11 जुलाई की सुबह लगभग सात बजे मौत हो गई। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 23/22 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

भोपाल जाते वक्त मारी टक्कर

सड़क दुर्घटना में दूसरी मौत गुनगा थाना क्षेत्र स्थित लालघाटी गांव के नजदीक हुई। यहां 11 जुलाई की शाम लगभग साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। उसको जख्मी हालत में बैरसिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मौत की सूचना डॉक्टर पुष्पा गुरु (Dr. Pushpa Guru) ने पुलिस को दी थी। शव की पहचान डालचंद्र पिता धन्नालाल उम्र 36 साल के रुप में हुई। वह पिपलिया कबीर गांव में रहता था। उसके पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हो गई थी। इसके अलावा ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी थी। गुनगा पुलिस मर्ग 30/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम बैरसिया के अस्पताल में किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Job Fraud: रिफंड के नाम पर जीएसटी जालसाज ने वसूली
Don`t copy text!