Bhopal News : बच्चे को करता था बाए—बाए, लड़के की शामत आई

Share

Bhopal News : बच्चे की मां को लगा कि उसकी आड़ में उसे करता है वह इशारे, विरोध किया तो आरोपी ने अपने इरादे बता दिए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। घर से आते—जाते मौका पाकर बच्चे से बाए—बाए करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दरअसल, बच्चे की मां को लगा कि वह उसकी आड़ में उसे अश्लील इशारे करता है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को हकीकत बताई तो पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह बोलकर आरोपी अपना बचाव कर रहा है। क्योंकि यदि ऐसा नहीं करना था तो उसने विरोध के वक्त महिला के साथ जो किया वह शालीन नहीं था।

यह बोलकर महिला को दबोचा

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार यह मामला 10 जुलाई की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुआ था। पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह पहले से शादीशुदा भी है। इस मामले का आरोपी सुरेश गजभिए (Suresh Gajbhiye) है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर घर से आते—जाते बच्चे को बाए—बाए करता था। लेकिन, उसके इरादे बच्चे की आड़ में उसकी मां के लिए बुरे थे। यह अहसास होने पर विवाहिता ने उसको घटना वाले दिन रोक लिया। उसने कहा कि वह ऐसा दोबारा न करें। आरोपी नहीं माना और शादीशुदा महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। पुलिस ने इन आरोपों पर 10 जुलाई की अपरान्ह लगभग चार बजे 547/22 धारा 354—क—1—आई (छेड़छाड़ का मामला दर्ज) कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने की तैयारी शुरु कर दी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर से पांच वाहन चोरी
Don`t copy text!