Bhopal News: नाली खोदने के विवाद पर दो भाईयों के बीच घमासान 

Share

Bhopal News: लाठी—डंडे चलाने के बाद पुलिस थाने पहुंचे, दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाली खोदने पर दो सगे भाईयो के बीच खूनी संघर्ष हो गया। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 15 फरवरी की सुबह ग्यारह बजे हुआ था। जिसमें एक पक्ष की तरफ से शिकायत राधाबाई  (Radha Bai) पति मोहन मेवाडा उम्र 30 साल ने दर्ज कराई। वह खजूरी सड़क स्थित ग्राम कजलास में रहती है। वह खेती—किसानी करती है। राधाबाई मेवाड़ा के घर के सामने जेठ ताराचंद मेवाड़ा (Tarachand Mewada) नाली खोद रहा था। राधाबाई मेवाड़ा ने ऐसा करने से मना किया। यह बात ताराचंद मेवाड़ा के लडके आकाश मेवाड़ा, विशेष मेवाड़ा, विकास मेवाड़ा और पत्नी मोना बाई मेवाड़ा को बुरी लगी। पहले गाली-गलौज से कलह शुरु हुई। इसके बाद मोहन मेवाडा (Mohan Mewada) के हाथ पकड़कर हाथ—मुक्कों से मारपीट कर दी। पुलिस ने 40/24 धारा 294/323/506/34 में मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत मोनाबाई मेवाड़ा (Monabai Mewada) पति ताराचंद मेवाडा  उम्र 40 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वह थाने में पति और जेठानी बसंती बाई के साथ पहुंची थी। दूसरा पक्ष भी खेती—किसानी करता है।  मोना बाई के घर के सामने सरकारी नाली खुद रही थी। जिसको लेकर देवर मोहन मेवाडा ने ताराचंद मेवाड़ा के साथ गाली-गलौज कर दी। मोहन मेवाडा की पत्नी राधा बाई ने मोना बाई को धक्का दे दिया। जेठानी बसंती बाई आई तो मोहन मेवाडा और राधाबाई ने गाली-गलौज की। जिससे ताराचंद मेवाड़ा को गले और मुंह मे चोट आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 41/24 धारा 294/323/506/34 में मुकदमा दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: यूको बैंक कर्मचारी पर महिला ने लगाया आरोप
Don`t copy text!